मिजोरम में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, तीन व्यक्ति गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आइजोल: असम रायफल ने मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमाई इलाके में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है।

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। असम रायफल के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह अभियान शुक्रवार को भारत-म्यांमार के सीमावर्ती सिहा जिला के जावंगलिंग गांव के पास चलाया गया।

सिहा जिला के टीपा थाना की पुलिस टीम के साथ असम रायफल के लुंगलेई बटालियन के तुईपांग पोस्ट के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान को अंजाम दिया।

अभियान के दौरान एक मिनी ट्रक की तुईपांग – जावंगलिंग रोड पर तलाशी ली गई। इस वाहन से 2,500 किलोग्राम विस्फोटक और 4,500 मीटर डेटोनेटर बरामद किया गया।

असम रायफल ने बरामद विस्फोटक और तीनों व्यक्तियों को पुलिस को सौंप दिया। असम रायफल का यह अभियान राष्ट्र विरोधी तत्वों के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।

Share This Article