Homeझारखंडबिहार : किसानों के राजभवन मार्च के दौरान झड़प, पुलिस ने किया...

बिहार : किसानों के राजभवन मार्च के दौरान झड़प, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बाहरी हिस्से में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को पटना में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले किसानों ने राजभवन मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प हो गई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले कई संगठनों के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग झंडा, बैनर, पोस्टर हाथ में लिए हुए थे और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे।

गांधी मैदान से निकाले गए इस राजभवन मार्च को पुलिस प्रशासन ने कई स्थानों पर रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रूके और डाक बंगला चौराहा पहुंच गए।

यहां पुलिस बैरिकेडिंग कर पहले से ही तैनात थी।

यहां भी प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोडकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पडा।

इस मार्च को वामदलों का भी समर्थन प्राप्त है।

प्रदर्शनकारी किसानों को पुलिस समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए।

इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की भी हुई।

अखिल भारतीय किसान महासभा के बिहार प्रदेश सचिव रामाधार सिंह ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन को खत्म करना चाहती है।

राजभवन मार्च नहीं करने देना किसानों पर अन्याय है। उन्होंने कहा कि हमलोग राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देना चाहते हैं।

इधर, पुलिस प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र का हवाला देकर उन्हें रोक रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...