धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में पीएचडी इंट्रेंस परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। छात्र संघ का कहना है कि लंबे समय से पीएचडी इंट्रेंस परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब तक परीक्षा को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इसी के विरोध में छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है।

इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर प्रदेश महासचिव विशाल महतो, धनबाद जिला संयोजक विक्की कुमार, जिला संयोजक रौनक कुमार और छात्र नेता मलय कुमार रवानी बैठे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव नितेश महतो कर रहे हैं।
आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।

पहली मांग: पीएचडी इंट्रेंस परीक्षा परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित कराई जाए, ताकि शोध करने के इच्छुक अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में न लटके। दूसरी मांग: विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की रोजगार संबंधी प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। तीसरी मांग: विश्वविद्यालय के सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड की ऑफलाइन यानी हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाए।
इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए राजवर्धन सिंह, भोला पासवान, निलेश ओझा, राज राजरा, हर्ष सिंह, पीयूष चौधरी, संबोधित मंडल, विशाल यादव, आकाश पांडे, चिंटू गोप, अमित गोप, पिंटू दास, पिंटू हाड़ी, बिष्णु गोप, रोहित गोप, आदित्य गोप, बीरेन्द्र मोदी, कुणाल गोप, विवेक गोप, जीत दास, ध्रुव मोदक, रोहित कुमार, कृष्णा हाड़ी, पंकज कुमार, विजय महतो, समीर दास, प्रेम यादव, अभिषेक मेहता, राज कुमार महतो, अभिषेक मंडल, नीतीश यादव समेत दर्जनों छात्र और छात्र नेता मौजूद रहे।


