
Akansha Ranjan Kapoor : अभिनेत्री आकांशा रंजन कपूर और फिल्मकार शरण शर्मा विवाह के बंधन में बंध गए हैं।
दोनों ने शनिवार को अपने करीबी मित्रों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में विवाह समारोह की कई तस्वीरें साझा की गई हैं।

