
बरही : बरही से भाजपा विधायक मनोज यादव ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग, किसान और युवा अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। विधायक ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
जनता दरबार में सबसे अधिक शिकायतें पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी रहीं। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है और उनकी समस्याएं सुलझाना मेरी प्राथमिकता।

