HomeUncategorizedलाख जतन कर ले भाजपा, 2024 में सत्ता से उसका जाना तय,...

लाख जतन कर ले भाजपा, 2024 में सत्ता से उसका जाना तय, अखिलेश यादव ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा लाख चालाकी करे, लेकिन 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर जाना ही है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ (State Headquarters Lucknow) में एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितने जतन कर ले केंद्र की सरकार में उसकी वापसी नहीं होने वाली है।

जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ गई है। इन्होंने जो झूठे सपने दिखाए थे, उसकी सच्चाई लोग जान गए हैं। अब जनता के सब्र का बांध टूट रहा है।

उन्होंने कहा कि जबसे INDIA की चर्चा आई है भाजपा में घबराहट बढ़ गई है। समाज का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार (Inflation, Unemployment and Corruption) से आक्रोशित है। यह पार्टी देश को बर्बाद करने पर तुली है।

मतदान से लेकर मतगणना तक में धांधली की गई

उसका इरादा समाज को बांटने का है। 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा ने धांधली और सत्ता का दुरुपयोग करके जीता। इन्होंने साजिश से समाजवादियों को सरकार में नहीं आने दिया।

मतदान से लेकर मतगणना (Vote Counting) तक में धांधली की गई। मात्र साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से 2022 का चुनाव परिणाम प्रभावित करके भाजपा ने सरकार बनायी थी।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के कारण लोकतंत्र खतरे में है। संवैधानिक संस्थाओं को इरादतन कमजोर कर रही है। प्रशासन में भेदभाव के जहर बो रही है। समाजवादी पार्टी की मान्यता है कि संविधान से देश की व्यवस्था चलनी चाहिए। संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...