झारखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather News: झारखंड में मौसम विभाग ने 17 जून से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

खास तौर पर 17 और 18 जून को उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी-पश्चिमी और मध्यवर्ती इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 जून को बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

कब होगा मॉनसून का आगमन

विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल के रास्ते झारखंड और बिहार में प्रवेश कर सकता है। संताल परगना के रास्ते 18 जून तक मॉनसून के राज्य में पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद पूरे झारखंड में झमाझम बारिश हो सकती है।

Share This Article