पंचायत सेवक की आत्महत्या, BDO सहित 4 पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih News: गिरिडीह के डुमरी प्रखंड में एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर दिया है। बलथरिया पंचायत के कुलगो निवासी पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार को सुखलाल ने डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कीटनाशक का सेवन किया था। गंभीर हालत में उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई।

सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

सुखलाल महतो ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम एक पत्र पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया। सुसाइड नोट में डुमरी की प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पर भरी सभा में ‘तुम-ताम’ जैसे शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया गया।

इसके अलावा, बलथरिया पंचायत की मुखिया के पति परमेश्वर नायक, पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना) के बीसी अजय कुमार और बलथरिया के रोजगार सेवक अनिल कुमार पर भी मानसिक उत्पीड़न का आरोप है। सुखलाल ने इन लोगों पर सार्वजनिक रूप से अपमान करने का इल्जाम लगाया।

विधायक से परिवार की देखभाल की गुहार

अपने पत्र में सुखलाल ने विधायक जयराम महतो से अपने परिवार के भरण-पोषण का ध्यान रखने की भावुक अपील की थी। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि वे कर्तव्य पथ से कभी नहीं डिगे, लेकिन मानसिक प्रताड़ना ने उन्हें यह कठोर कदम उठाने को मजबूर किया।

Share This Article