HomeUncategorizedHijab मामले में All India Bar Association ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में...

Hijab मामले में All India Bar Association ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में दाखिल की हस्तक्षेप याचिका

Published on

spot_img

नई दिल्ली: हिजाब विवाद को लेकर ऑल इंडिया बार एसोसिएशन ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दाखिल की है।

वर्तमान में कर्नाटक उच्च न्यायालय हिजाब पर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

अखिल भारतीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आदिश सी अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि छात्रों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में गैर-आवश्यक धार्मिक प्रथाओं का पालन करने की मांग बढ़ रही है, जो कि भारतीय शैक्षणिक संस्थानों के धर्म-निरपेक्ष ढांचे के खिलाफ है।

उन्होंने बताया कि धर्मनिरपेक्ष शिक्षण संस्थान में छात्रों के लिए यह आवश्यक है कि वे यूनिफार्म में हो।

उन्होंने बताया कि याचिका में चाड, कांगो, कैमरून, गिनी, कोसोवो, अजरबैजान, ट्यूनीशिया जैसे मुस्लिम बहुसंख्यक देशों का उल्लेख किया गया है जहां शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब की पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां तक कि मिस्र और सीरिया जैसे इस्लामिक देशों ने भी हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रिया, बेल्जियम बुलबेरिया, डेनमार्क, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड और स्विटजरलैंड जैसे यूरोपीय देशों ने धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बनाए रखने के लिए हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...