अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर पहुंचे रांची

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। वह मनिका में पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह में शामिल होंगे।

वे रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के साथ मनिका रवाना हो गये। मनिका जाने के दौरान कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तारिक अनवर का स्वागत किया।

मांडर विधानसभा के बीजूपाड़ा चौक पर कांग्रेस महासचिव ने स्वतंत्रता सेनानी और मांडर विधानसभा के पहले विधायक स्व. सोमा टाना भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तारिक अनवर, रामेश्वर उरांव एवं धीरज प्रसाद साहू का अभिनन्दन किया।

स्वागत के दौरान तारिक अनवर ने कहा कि झारखण्ड के लोग काफी सीधे, सरल और सच्चे हैं।

Share This Article