IIM रांची के छात्र अनुज श्रीवास्तव बने CEO, अफ्रीकी कंपनी ने दिया 1.2 करोड़ का पैकेज

आईआईएम रांची के छात्र अनुज श्रीवास्तव को अफ्रीकी कंपनी ESCELA ने CEO बनाया, 1.2 करोड़ के पैकेज के साथ झारखंड और संस्थान का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IIM Ranchi : रांची के रहने वाले अनुज श्रीवास्तव ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश-विदेश में झारखंड का नाम रोशन किया है। आईआईएम रांची के 2024-26 बैच के Executive MBA छात्र अनुज को अफ्रीकी कंपनी ESCELA ने 1.2 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर नियुक्त किया है।

कंपनी ने अनुज श्रीवास्तव को CEO पद की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि पिछले 16 वर्षों में यह आईआईएम रांची का सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज है। इस उपलब्धि के बाद संस्थान में खुशी और गर्व का माहौल है।

रांची के कोयला विहार निवासी अनुज वर्तमान में एस्सार प्रोजेक्ट्स में ‘हेड प्रोजेक्ट्स’ के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों वह अफ्रीका में कंपनी की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नेतृत्व कर रहे हैं। अपने लंबे अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

अनुज की सफलता को लेकर संस्थान के शिक्षक और छात्र काफी उत्साहित हैं। उनकी उपलब्धि को झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। यह सफलता इस बात का उदाहरण मानी जा रही है कि मेहनत, अनुभव और समर्पण के बल पर वैश्विक स्तर पर भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।