शराब घोटाला मामले में राजीव झा को राहत, झारखंड हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

झारखंड शराब घोटाला मामले में राजीव झा को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, एसीबी जांच जारी, निलंबित IAS विनय चौबे समेत कई आरोपी पहले से जांच के दायरे में।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Liquor Scam : रांची में चर्चित शराब घोटाला मामले में नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के अकाउंटेंट राजीव झा को बड़ी कानूनी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है।

इस मामले की जांच कर रही एसीबी ने अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार, निर्धारित 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण कई आरोपियों को डिफॉल्ट बेल भी मिल चुकी है।

मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत कई एजेंसियों से जुड़े लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मैनपावर सप्लाई, होलोग्राम निर्माण और शराब आपूर्ति से संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों के अलावा विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले विनय सिंह का नाम भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में कार्रवाई की शुरुआत 20 मई 2025 को की थी। तब से लेकर अब तक जांच लगातार जारी है और एजेंसी पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।