बहरागोड़ा में नशा मुक्ति अभियान, छात्रों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

बहरागोड़ा के मॉडल विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां छात्रों, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Anti Drug Campaign : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और मिराकी ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को पटवेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा मुख्य अतिथि और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नशा इंसान के जीवन को बर्बाद कर देता है। इससे न केवल व्यक्ति प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार और समाज भी परेशानी में पड़ जाता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने भविष्य पर ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों, शिक्षकों और अन्य उपस्थित लोगों ने नशा नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के. गोपेश मिश्रा, मिराकी ट्रस्ट की सचिव रीता पात्र, शिक्षक गौतम मिश्रा, शिक्षिका वर्षा घोष समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।