Jharkhand Weather: झारखंड में जोर पकड़ रहा ठंड, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand Weather: झारखंड में जोर पकड़ रहा ठंड, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय कनकनी बढ़ेगी। रांची समेत कई जिलों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, बालूमाथ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रांची में 11 डिग्री तक रह सकता है पारा

राजधानी रांची में 26 से 28 नवंबर के दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 29 नवंबर को अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है और यह 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह और रात में ठंड ज्यादा महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिलेगी।

बालूमाथ में सबसे ज्यादा ठंड का असर

लातेहार जिले के बालूमाथ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रामगढ़ में भी पारा करीब 11 डिग्री रह सकता है। वहीं, धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

इन जिलों में छाएगा कोहरा, बारिश के आसार नहीं

रांची, पलामू, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में सुबह कुहासा छा सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल राज्य में बारिश की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में भी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। ठंड और कोहरे को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने चाहिए। वाहन चालकों को भी कोहरे के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

 

Share This Article