Chatra News: चतरा में ED की बड़ी कार्रवाई, पत्थर-बालू कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

News Aroma Desk
2 Min Read
Chatra News: चतरा में ED की बड़ी कार्रवाई, पत्थर-बालू कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। हंटरगंज थाना क्षेत्र में पत्थर और बालू कारोबार से जुड़े लोगों के कार्यालयों और घरों पर छापेमारी की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।

जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने गोसाईडीह में पत्थर-बालू कारोबारी प्रेम सिंह के ठिकाने पर छापा मारा। इसके अलावा नागर में अरुण सिंह और शक्ति सिंह के कार्यालयों और आवासों पर भी तलाशी ली गई। टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की।

बिहार और स्थानीय पुलिस भी रही मौजूद

छापेमारी के दौरान ED की टीम के साथ बिहार पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने अलग-अलग ठिकानों पर जांच की। कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई।

किस मामले में हुई छापेमारी?

फिलहाल ED की इस कार्रवाई के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि टीम किस मामले की जांच के सिलसिले में कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची है। छापेमारी में क्या-क्या मिला और जांच के दौरान किन दस्तावेजों या अन्य चीजों की पड़ताल की गई, इसकी भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

अब तक ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल हंटरगंज के गोसाईडीह और नागर में जांच जारी है। कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

 

Share This Article