रिश्वत कांड में आरोपी सचिव को फिलहाल राहत नहीं, अब 3 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

रांची में बोलबा रिश्वत कांड के आरोपी पंचायत सचिव दीपक साहू की जमानत पर सुनवाई टली, एसीबी के समय मांगने पर विशेष अदालत ने अगली तारीख 3 दिसंबर तय की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद पंचायत सचिव दीपक साहू की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को विजिलेंस की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान ACB ने अपना पक्ष रखने और केस डायरी प्रस्तुत करने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय मांगा। इसके बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 3 दिसंबर निर्धारित कर दी।

गौरतलब है कि ACB की टीम ने बीते 6 नवंबर को बोलबा प्रखंड कार्यालय में कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव दीपक साहू को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। आरोप है कि कल्याण विभाग की सरना स्थल घेराबंदी योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य के एवज में उन्होंने रिश्वत की मांग की थी। मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।