Ranchi News: 18 घंटे में सुलझा जेवीएम श्यामली की छात्रा के लापता होने का मामला, परिजनों ने ली राहत की सांस

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: 18 घंटे में सुलझा जेवीएम श्यामली की छात्रा के लापता होने का मामला, परिजनों ने ली राहत की सांस
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जेवीएम श्यामली स्कूल की नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला पुलिस ने महज 18 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस की विशेष टीम ने छात्रा को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया। छात्रा के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

सहपाठी के साथ स्कूल से निकली थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, जेवीएम श्यामली स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अपने एक सहपाठी के साथ स्कूल से कहीं चली गई थी। तय समय पर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने छात्रा के सहपाठी पर उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

Read more- Ranchi News: स्कूल के पास से 8वीं की छात्रा युवक के साथ हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस

तकनीकी सर्विलांस से प्रयागराज में मिला सुराग

पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर छात्रा की लोकेशन का पता लगाया। जांच में उसके उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने की जानकारी मिली। इसके बाद रांची पुलिस की विशेष टीम ने वहां पहुंचकर छात्रा को बरामद कर लिया। शिकायत मिलने के करीब 18 घंटे के अंदर पुलिस को यह सफलता मिली।

CWC के सामने पेश की जाएगी छात्रा

बरामदगी के बाद छात्रा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रयागराज की बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस उसे रांची लाएगी। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Share This Article