अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है संविधान : ढुल्लू महतो

संविधान दिवस पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने समानता, न्याय, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान पर जोर दिया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद से लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो ने कहा है कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान की गरिमा और उसकी मूल भावना का सम्मान करते हुए एक सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सबको योगदान देना चाहिए। वे संविधान दिवस के अवसर पर पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महान जननेता स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।