जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर स्थित आवास पहुंचे और उनकी माता सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लोग हैं लेकिन व्यक्तिगत संबंध भी साथ चलते हैं। आज उनकी माताजी को श्रद्धांजलि देने घोड़ाबांधा आए हैँ। उनकी माताजी का कुछ दिन पहले निधन हुआ था। विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक व्यवस्था है और उसी के अनुरुप हम करते हैं।



