Homeझारखंडझारखंड में कोरोना की सभी पाबंदियां हुई खत्म, नोटिफिकेशन जारी

झारखंड में कोरोना की सभी पाबंदियां हुई खत्म, नोटिफिकेशन जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Jharkhand अब पूरी तरह से COVID-19 की गाइडलाइन (Covid-19 Guideline) से मुक्त हो गया है। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (Disaster Management Department) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जारी Notification में कहा गया है कि गृह सचिव भारत सरकार द्वारा जारी नए आदेश के तहत ऐसा निर्णय लिया जा रहा है।

20 जून 2022 को अंतिम रूप से झारखंड में जारी Guideline को तत्काल प्रभाव से विलोपित किया जाता है। इस पर मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार का भी अनुमोदन प्राप्त है।

20 जून 2022 को Guideline  जारी की गयी थी

उल्लेखनीय है कि COVID-19 के तहत वर्ष 2021 और 2022 में विभिन्न अंतराल में Covid Guidelines के तहत पाबंदियां लागू की जाती रही हैं।

झारखंड में अंतिम रूप से 20 जून 2022 को Guideline  जारी की गयी थी, जो वर्तमान में भी जारी थी। मगर देश और झारखंड में Covid का असर अब नहीं रहने के कारण झारखंड को भी Covid-19 Guideline से मुक्त कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...