Allahabad High Court : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वाराणसी की अदालत के निर्णय को चुनौती देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।

वाराणसी की अदालत ने अमेरिका में गांधी के कथित बयान को लेकर वहां के समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को आधार बनाते हुए दायर आवेदन खारिज कर दिया था।



