शरद पवार को सीने में इंफेक्शन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज

शरद पवार सीने और सांस के संक्रमण से पीड़ित, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज, डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: राकांपा (शप) के प्रमुख शरद पवार का यहां एक अस्पताल में सीने में संक्रमण को लेकर इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। एक चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पवार (85) को बुधवार को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कुछ घंटे पहले उन्हें पुणे के एक मल्टी-स्पेशलियटी स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिली थी। चूंकि उनके और कुछ परीक्षण कराये जाने थे, इसलिए उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने पत्रकारों को बताया कि पवार को कल सांस और सीने के संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी हैं। बुधवार को पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी दी गई थी, जहां उन्हें दो नवंबर को भर्ती कराया गया था। ‘रूबी हॉल क्लिनिक’ के मुख्य हृदयचिकित्सक, अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि पवार को सीने में दर्द (प्लुरिटिक पेन) की शिकायत के बाद सामान्य जांच और मेडिकल निगरानी के लिए भर्ती कराया गया था। ‘प्लुरिटिक पेन’ सीने में होने वाला एक तेज़, चुभने वाला या जलन भरा दर्द है, जो सांस लेने, खांसने, छींकने या हंसने पर और बढ़ जाता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।