पथराव से लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का गार्ड घायल

अमेठी रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के गार्ड हरकेश कुमार पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया। सिर में चोट लगने के बाद उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अमेठी (उप्र): जिले के अमेठी रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मारने से लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के गार्ड हरकेश कुमार घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात वाराणसी लखनऊ 24203 इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ के लिए जा रही थी और अमेठी में ट्रेन का ठहराव है। अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन के अमेठी रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद प्लेटफार्म के पिछले हिस्से से एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मार दिया जिससे गार्ड हरकेश कुमार घायल हो गए, लेकिन ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जीआरपी अमेठी के चौकी प्रभारी किशन बिंदु ने बताया कि गार्ड के सिर में एक पत्थर लगा था और उनका प्राथमिक उपचार ट्रेन में ही किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में रेलवे अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।