नयी दिल्ली : कांग्रेस ने ‘पीएम-दक्ष’ योजना से जुड़ी कथित विफलता लेकर बुधवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है तथा उसकी ‘एक्सपायरी’ (सत्ता से जाने की मियाद) नजदीक है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि ‘पीएम-दक्ष’ योजना पिछले दो वर्षों से लागू नहीं हुई है और आवंटित बजट भी खर्च नहीं किया गया।


