अमित महतो ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए न्यायिक हिरासत में, मामला 2022 का…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मंगलवार को पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो (Amit Mahto) ने रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) के अपर न्याययुक्त प्रभात शर्मा की अदालत में सरेंडर किया।

इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया।

अमित के खिलाफ वर्ष 2022 में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बाद रांची के धुर्वा थाना (Dhurwa Police Station) में कांड संख्या 208/2022 दर्ज की गई थी।

सरकारी काम में बाधा डालने और सड़क जाम करने का आरोप था।

अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद किया सरेंडर

बता दें कि इस केस में अमित महतो ने रांची सिविल कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी।

कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया था। इसके बाद वह हाईकोर्ट गए थे।

वहां भी उनकी बेल याचिका खारिज कर दी गई थी। अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद अमित महतो ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया है।

Share This Article