भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए देशभर के पुलिस बल मिलकर काम करें: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ देशभर के पुलिस बलों से एकजुट होकर कार्रवाई करने का आह्वान किया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 के अंत तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए देशभर के पुलिस बलों से मिलकर काम करने का आह्वान किया है। श्री शाह ने बुधवार को कहा कि मादक पदार्थों का इस्तेमाल देश की भावी पीढ़ियों के लिए खतरा है। इससे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल संगठनों को वित्तीय मदद भी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नशामुक्त बनाने के लिए 31 दिसंबर 2029 की समयसीमा निर्धारित की है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।