
नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को त्रिपुरा के इंडिया बांग्लादेश बार्डर पर स्थित लंकामुरा में पौधारोपण किया। यहां अमित शाह ने अगरवुड का पौधा लगाया। पौधे को लगाने के बाद उन्होंने उसपर पानी भी पटाया। मौके पर अमित शाह ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना बेमानी है। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्पर रहना चाहिए।

