
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर बात की और राजौरी जिले में रातभर हुई बारिश के बाद उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।
अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री ने प्रभावित लोगों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की। शाह इस समय पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

