HomeUncategorizedकांग्रेस पर अमित शाह का निशाना, बोले- आजादी के इतिहास में कभी...

कांग्रेस पर अमित शाह का निशाना, बोले- आजादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ…

Published on

spot_img

कौशांबी: Union Home Minister अमित शाह ने कहा कि आजादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र (Budget Session) में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो।

विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया।

इसका कारण कि राहुल गांधी को अयोग्य (Unfit) घोषित किया गया।

राहुल गंधी इस सजा को चुनौती दें। आपने संसद के वक्त को बली चढ़ा दिया है।

सिराथू में आयोजित कौशांबी महोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में अरबों की योजनाओं का शिलान्यास (Foundation Stone) एवं लोकार्पण (Launch) किया।

लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों मोदी जी को गाली गलोज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है।

यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में।

लोकतंत्र (Democracy) खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं।

आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था।

कानून का पालन हम सभी को करना चाहिए

अमति शाह ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब आपने यानी UP की जनता ने 2017, 2019 और 2021 में कांग्रेस के साथ सभी विपक्षियों को सूपड़ा साफ कर दिया। विपक्ष (Opposition) की भी बात करूंगा।

आजादी के बाद पहली बार वपिक्ष के नेताओं ने बजट सत्र नहीं चलने दिया। राहुल पर तंज कसा, बोले- विदेश में जाकर भारत की बुराई किसने की। क्या कोई भारतीय (Indian) ऐसा कर सकता है।

कानून का पालन हम सभी को करना चाहिए।

शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राहुल बाबा लोकतंत्र नहीं आपका परिवार खतरे में है।

मोदी ने परिवारवाद (Familism) को खत्म किया, तुष्टीकरण को खत्म किया। इसलिए आप डरे हुए हैं।

सपा, बसपा और Congress कोई नहीं चाहता था कि कश्मीर से 370 हटाई। लेकिन BJP और मोदी जी की इच्छा शक्ति से यह काम आसान हो गया और अब वहां अमन चैन है। 24 की लड़ाई में पूर्वांचल और बुंदेलखंड की हर सीट पर कमल खिलाना है।

भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां गंगा और यमुना के दोआबा को पौराणिक और धार्मिक (Religious) धरा को प्रणाम कर संबोधन की शुरूआत की, सांसद खेल स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

कहा इसमें डबल इंजन (Double Engine) की सरकार का पूरा सहयोग प्रदेश के सभी जिलों को मिल रहा है।

16 महाजनपदों में कौशांबी एक रहा है। श्री राम ने एक रात्रि यहां व्यतीत की थी। मां शीतला का धाम पूरे भारत को गौवान्वित करता है।

इलाहाबादी अमरूद तो वास्तव में कौशांबी का ही है।

कहा कि गंगा एक्सप्रेस (Ganga Express) के माध्यम से मेरठ से प्रयागराज की दूरी आठ घंटे में तय कर सकेंगे। यह भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

spot_img

Latest articles

पलामू में विधवा के साथ दुष्कर्म, दो युवकों ने टूटे मकान में की वारदात, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव...

दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर

Jharkhand News: दुबई की मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में काम करने वाले झारखंड के...

बोकारो के फारूक अंसारी ने नावाडीह पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bokaro News: बोकारो के नावाडीह निवासी फारूक अंसारी, पिता योगल मिया, ने नावाडीह थाना...

जमशेदपुर में स्मार्टी नाइटराइडर बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा और आसपास के इलाकों में लंबे समय से उत्पात...

खबरें और भी हैं...

पलामू में विधवा के साथ दुष्कर्म, दो युवकों ने टूटे मकान में की वारदात, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव...

दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर

Jharkhand News: दुबई की मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में काम करने वाले झारखंड के...

बोकारो के फारूक अंसारी ने नावाडीह पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bokaro News: बोकारो के नावाडीह निवासी फारूक अंसारी, पिता योगल मिया, ने नावाडीह थाना...