अमरावती नगर निगम के 80 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र में अमरावती नगर निगम के 80 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

 अमरावती नगर निगम कार्यालय में कोरोना के बचाव के लिए सैनिटाइजेशन किया गया है।

निगम के आयुक्त प्रशांत रोढ़े के अनुसार गुरुवार को 80 अधिकारी-कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी का इलाज जारी है।

नगर निगम क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की तलाश, उनके संपर्क में आए लोगों की छानबीन और पॉजिटिव पाए जाने पर सबका इलाज जारी है।

अमरावती जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 8 मार्च तक लॉकडाउन लागू किया गया है।

जिले में गुरुवार को 700 एक्टिव कोरोना मरीजों का इलाज जारी है।

Share This Article