आंध्र प्रदेश में मिला ओमीक्रोन का पहला मामला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अमरावती: आंध्र प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन का पहला केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

आयरलैंड से विशाखापट्टनम आए 34 साल आयु के प्रवासी की कोरोना पॉजिटिव के बाद जांच में ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसे डॉक्टरों की देखरेख में आइसोलेशन में रखा गया।

बताया कि यह प्रवासी आयरलैंड से मुंबई 27 नवंबर को मुंबई होते विशाखापट्टनम आया था। मुंबई एयरपोर्ट पर उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया था लेकिन रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद उसे विशाखापट्टनम की यात्रा करने की अनुमति दे दी गई थी।

इसके बाद विजयनगरम में उसका 27 नवंबर को दोबारा आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया। इस टेस्ट में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग ने बताया कि मरीज में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। बताया गया कि विदेश के 15 यात्रियों की कोरोना नमूनों को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए हैदराबाद के सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) भेजा गया था।

जहां से 15 में से 10 यात्रियों की नकारात्मक रिपोर्ट आई और एक यात्री को कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया। सबसे खास बात यह है कि शनिवार को इस व्यक्ति का फिर आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इसी बीच राज्य सरकार ने जनता से ओमीक्रोन को लेकर न घबराने और सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार पर ध्यान न देने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि देशभर में अब तक ओमीक्रोन के 34 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 17 मामले महाराष्ट्र में दर्ज हुए हैं।

Share This Article