Homeअजब गज़ब…और इस बच्चे के रूप में हो गया उसके नाना का पुनर्जन्म,...

…और इस बच्चे के रूप में हो गया उसके नाना का पुनर्जन्म, सांप काटने से…

Published on

spot_img

नई दिल्ली : मैनपुरी (Mainpuri) से एक बच्चे का Video Viral हो रहा है। जिसमें एक बच्चा अपने 8 साल पहले मरे नाना का पुनर्जन्म (Rebirth) होने का दावा कर रहा है।

बच्चा बता रहा है कि वो 8 साल पहले खेत पर पानी लगाने के दौरान सांप के काटने से मर गया था।

अब उसने अपनी बेटी की कोख से पुनर्जन्म लिया है। बच्चा अपने पिछले जन्म की काफी बातें भी बता रहा है। जिसको लेकर लोग काफी हैरान हैं।

बच्चे के पुनर्जन्म की ये कहानी Mainpuri के गांव रतनपुर (Ratanpur) से शुरू होती है।

यहां 9 जनवरी 2015 को गांव निवासी मनोज मिश्रा अपने खेतों में फसल में पानी लगा रहे थे।

उसी दौरान किसी जहरीले सांप (Poisonous Snakes) ने उनको काट लिया।

परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों (Doctors) ने उनको मृत घोषित कर दिया।…और इस बच्चे के रूप में हो गया उसके नाना का पुनर्जन्म, सांप काटने से… …and his maternal grandfather was reborn as this child, after being bitten by a snake…

मनोज की तेरहवीं से पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था

परिवार के अनुसार जिस समय मनोज मिश्रा की मौत हुई, उस समय उनकी बेटी रंजना गर्भवती (Pregnant) थी। उन्होंने मनोज की तेरहवीं से पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था।

जिसका नाम उन्होंने आर्यन रखा था। आर्यन जब तक छोटा रहा तब तक तो सब कुछ सामान्य था लेकिन जब आर्यन बड़ा होकर समझने और बोलने लगा तो वह कुछ बीती बाते करने लगा।

जिन्हें सुन परिवार वाले भी हैरान रह जाते थे। आर्यन अब अपने आप को अपनी मां रंजना का पिता और अपनी नानी नीरज को अपनी पत्नी बता रहा है।

आर्यन अपने परिवार के साथ मंगलपुर गांव में रहता

जानकारी के अनुसार आर्यन अपने परिवार के साथ मंगलपुर गांव में रहता है।

अभी स्कूल की छुट्टियां होने के कारण अपनी नानी के घर घूमने आया है।

जहां उसने अपनी मां और नानी को अपने पुनर्जन्म की कहानी बताई।

आर्यन की बहन ने बताया कि उसका भाई बैंक में रुपया जमा होने की बातें भी बताता है।

अनुज और अजय नाम के दो बेटे होने की बातें भी बताता है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...