इंद्रदेव को मनाने की अनोखी परंपरा, BJP नेता गुड्डू खान को महिलाओं ने कीचड़ से नहलाया

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में भीषण गर्मी और बारिश की कमी से परेशान महिलाओं ने अच्छी बारिश की कामना में एक अनोखी परंपरा को जीवंत किया।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, अगर किसी प्रभावशाली या चर्चित व्यक्ति को कीचड़ और पानी से नहलाया जाए, तो इंद्रदेव प्रसन्न होकर बारिश करते हैं।

इसी रिवाज को निभाते हुए रविवार को नौतनवां की महिलाओं ने BJP नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान को कजरी गीत गाते हुए कीचड़ से नहलाया। इस दौरान उनके हाथ-पैर रस्सियों से हल्के ढंग से बांधे गए और बाल्टियों से कीचड़ व पानी डाला गया।

 

इस घटना का Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @JournoArpit सहित कई हैंडल्स से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं उत्साह के साथ पारंपरिक कजरी गीत गाती नजर आ रही हैं, जबकि गुड्डू खान हंसी-खुशी इस रस्म में शामिल हो रहे हैं।

गुड्डू खान ने इस परंपरा का समर्थन करते हुए कहा, “यह हमारी पुरानी सांस्कृतिक धरोहर है। पहले के समय में जब बारिश नहीं होती थी, तब गांव के मुखिया या राजा को कजरी गीतों के साथ नहलाया जाता था। मुझे खुशी है कि मैं इस रिवाज का हिस्सा बना। उम्मीद है कि इंद्रदेव जल्द बारिश की कृपा करेंगे।”

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परंपरा हर साल निभाई जाती है और इसके बाद बारिश जरूर होती है। इस बार भी महिलाओं ने सोनकली देवी, परमज्योति देवी, सावित्री देवी, आरती, प्यारी, मनसा देवी, जालीमुन निशा, अमरावती देवी, चमेली खातून, शालू और माया देवी सहित कई अन्य के नेतृत्व में यह रस्म निभाई।

Share This Article