
रांची: आए दिन प्रेम प्रसंग में प्रेमी-प्रेमिकाओं का टावर पर चढ़ जाना आम बात होती जा रही है और अब राजधानी रांची भी इससे अछूता नहीं रहा। बता दें रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के हेसातू में मंगलवार को नाबालिग मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
टावर से नीचे उतरने के बाद नाबालिग ने बताया कि वह एक नाबालिग युवक से प्रेम करती है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन पिछले करीब डेढ़ महीने से युवक का फोन बंद था। इससे वह परेशान थी। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल खराब हो गया था, इसलिए संपर्क नहीं हो पा रहा था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि नाबालिग ऐसा कदम उठा लेगी।
बता दें युवती करीब दो घंटे तक वह टावर पर बैठी रही थी। ग्रामीणों और पुलिस के भारी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।

