
न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले 28 वर्षीय कोबी गुड हार्ट ने अपने कुत्तों के प्रति प्रेम को एक सफल साइड बिजनेस में बदल दिया है। पेशे से इंजीनियरिंग कंसल्टेंट कोबी ने “गुड हार्ट डॉग कंपनी” नाम से प्रीमियम डॉग-वॉकिंग और पेट-केयर सेवा शुरू की, जो आज उन्हें हर महीने 6,000 डॉलर से अधिक की अतिरिक्त कमाई करा रही है। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 5 लाख 70 हजार रुपये से ज्यादा होती है।
नौकरी के साथ ऐसे संभालते हैं बिजनेस
कोबी ने अपने बिजनेस को इस तरह व्यवस्थित किया है कि उनकी फुल-टाइम नौकरी और पेट-केयर सेवा दोनों आसानी से चल सकें। वह सुबह जल्दी उठकर ग्राहकों के कुत्तों को घुमाने ले जाते हैं और उसके बाद अपनी इंजीनियरिंग नौकरी पर जाते हैं। लंच ब्रेक के दौरान भी वह समय निकालकर पालतू जानवरों की देखभाल करते हैं। ऑफिस के बाद शाम को फिर अपने ग्राहकों के पास पहुंचते हैं और सप्ताहांत में भी इस काम को पूरा समय देते हैं।
जुनून बना कमाई का जरिया
कोबी का कहना है कि उन्होंने इस काम की शुरुआत केवल अपने शौक और जानवरों के प्रति लगाव के कारण की थी, लेकिन धीरे-धीरे यह एक सफल बिजनेस बन गया। आज उनकी सालाना कमाई लाखों डॉलर तक पहुंच चुकी है। उनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो अपने जुनून को आय का स्रोत बनाना चाहते हैं।

