Latest Newsअजब गज़ब… और देखते ही देखते यात्री ने विमान के पायलट पर कर...

… और देखते ही देखते यात्री ने विमान के पायलट पर कर दिया अटैक, फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Passenger punches Indigo pilot : उड़ान में देरी होने के कारण अचानक एक यात्री ने इंडिगो की फ्लाइट में रविवार देर रात को पायलट पर ही हमला बोल दिया। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

दरअसल, पायलट उड़ान में देरी होने की अनाउंसमेंट कर रहा था। इससे यात्री को इतना गुस्सा आ गया और उसने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया। यात्री का दावा था कि वह फ्लाइट को पकड़ने के लिए वह बीते 13 घंटे से इंतजार कर रहा है।

कोहरे और ट्रैफिक के बीच वह किसी तरह एयरपोर्ट पहुंचा। घंटों के इंतजार के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया। बावजूद इसके उन्हें उड़ान में और देरी होने की बात कही जा रही है। यह फ्लाइट 6E2175 दिल्ली से गोवा जा रही थी।

चलाना है चला वरना गेट खोल…

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो महज 27 सेकंड की है। यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट की बताई जा रही है। वीडियो में विमान के अंदर पायलट उड़ान में देरी होने की अनाउंसमेंट करता दिख रहा है।

वीडियो बनाने वाला पिछली सीट पर बैठा है, वीडियो में पायलट की बात सुनते कुछ यात्री भी दिखाई पड़ रहे हैं। इसी बीच उड़ान में और देरी होने की बात सुनकर एक यात्री इतना आग बबूला हो जाता है कि वह भागता हुआ आया और उसने पायलट के थप्पड़ जड़ दिया। युवक वीडियो में यह बोलता हुआ सुनाई पड़ रहा है कि ‘चलाना है तो चला, ‘वरना गेट खोल..।

क्रू मेंबर में चीख पुकार

हमला करने वाला युवक पीले रंग की स्वैट शर्ट पहने था। उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। हमले के बाद मौके पर मौजूद एयर होस्टेस में चीख पुकार मच गई। उन्होंने युवक को रोकने का प्रयास किया।

घटना के बाद पायलट किसी तरह खुद को बचाकर कॉकपिट में भाग गया। वीडियो में एयर होस्टेस यह कहती हुई सुनाई पड़ रही हैं कि आप ऐसा कैसा कर सकते हैं।

घटना की माफी, युवक की अलोचना

सोशल मीडिया पर इंडिगो ने इस पूरे घटनाक्रम पर यात्रियों से खेद प्रकट करते हुए कहा कि वह उन्हें ऐसा अनुभव नहीं देना चाहते थे। सोशल मीडिया पर युवक की इस हरकत पर लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि उस पर पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार इंडिगो ने हमला करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम साहिल कटारिया है। पीड़ित Co Pilot अनूप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...