OMG! 4 महीने की इस बच्ची ने तो कर दिया कमाल, 120 चीजों की पहचान…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

4 Months Baby Girl made World record: अद्भुत क्षमता प्रकृति की देन होती है। अगर 4 महीने की कोई बच्ची चीजों को पहचान कर उनका नाम बताने लगे तो दांतों तले तो उंगली कोई भी दबा लेगा।

मीडिया में यह हैरत में डालने वाली खबर सामने आ रही है कि आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नंदीगाम की रहने वाली चार महीने की बच्ची कैवल्या (Kaivalya) ने एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड (World Record) अपने नाम किया है। इस छोटी सी उम्र में वह 120 अलग-अलग चीजों को पहचान सकती है।

पिता रमेश और मां हेमा ने बताया, Kaivalya जिन चीजों को देखकर पहचान सकती है, उसमें पक्षियों, सब्जियों से लेकर जानवरों और यहां तक कि तस्वीरें भी शामिल हैं। उसकी इस अनोखी क्षमता को सबसे पहले हेमा ने पहचाना।

जब हेमा ने अपनी बेटी के इस अनूठे कौशल को देखा तो सोचा क्यों न इसे पूरी दुनिया के साथ साझा किया जाए। इसके बाद उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे नोबेल World Records के लिए भेज दिया।

परिवार ने बताया, Nobel World Records के अधिकारी भी इस प्रतिभा को देखकर चकित थे। उन्होंने चार महीने के इस बच्ची के वीडियो को ध्यान से देखा।

Share This Article