
कोच्चि: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं को उद्यमियों, नवोन्मेषकों और निर्णयकर्ताओं के रूप में आगे बढ़ाने में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग और ज्ञान साझा करने की अहम भूमिका है। अन्नपूर्णा देवी ने यहां ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे प्रतिनिधिमंडलों के बीच विषय आधारित चर्चा और संवाद ने ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग और ज्ञान साझा करने के महत्व को रेखांकित किया।’’

