
कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को कोहिमा स्थित लोक भवन में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत राज्य में जनजातीय कल्याण एवं आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल ने प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) की प्रगति का आकलन किया। इसके अलावा योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जनजातीय समुदायों के समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

