ट्रस्ट महासचिव पद से त्यागपत्र देने के बाद नाराज नहीं थे चंपत राय : गिरि

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे को लेकर सफाई दी, कहा कि वह नाराज नहीं हैं और नए प्रबंधन तंत्र का पूरा समर्थन कर रहे हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अयोध्या (उप्र): अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि चंपत राय दान में चोरी के विवाद को लेकर महासचिव पद से त्यागपत्र देने के बाद नाराज नहीं थे और मंदिर प्रबंधन के नये तंत्र का पूरा समर्थन कर रहे थे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ”मैं कल चंपत राय से मुख्य रूप से उनका हाल-चाल जानने के लिए मिला था। वह स्वस्थ हैं, समाधान खोजने वाले व्यक्ति हैं और उन्हें अपने इस्तीफे को लेकर कोई शिकायत नहीं है।”

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।