

अहान पांडे और शरवरी की अपकमिंग फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। निर्देशक अली अब्बास जफर की इस फिल्म में अब अनन्या सिंह और दिपानिता शर्मा की एंट्री हो गई है। फिल्म को यशराज फिल्म्स (YRF) प्रोड्यूस कर रहा है।





बॉबी देओल की पत्नी के किरदार में दिपानिता
दिपानिता शर्मा फिल्म में बॉबी देओल की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। कहानी में वह ऐश्वर्य ठाकरे की मां की भूमिका में भी दिखाई देंगी। फिल्म की स्टारकास्ट में बॉबी देओल, जिमी शेरगिल और ऐश्वर्य ठाकरे भी शामिल हैं।
अन्या सिंह की यशराज फिल्म्स में वापसी
अन्या सिंह की एंट्री भी खास मानी जा रही है। वह हाल ही में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आई थीं। अब उनकी यशराज फिल्म्स में वापसी हो रही है। इससे पहले उन्होंने इसी बैनर के साथ फिल्म ‘कैदी बैंड’ से हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू किया था।
अहान-शरवरी की जोड़ी पर नजरें
फिल्म में अहान पांडे और शरवरी लीड रोल में हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन और दमदार कलाकारों की मौजूदगी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
2027 में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बॉबी देओल, जिमी शेरगिल और युवा कलाकारों की मौजूदगी के बीच अब अन्या और दिपानिता की एंट्री ने फिल्म को और चर्चा में ला दिया है।
