

‘आवारापन 2’ के बाद इमरान हाशमी की अगली फिल्म ‘गनमास्टर G9’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अभिनेता ने फिल्म का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह फिल्म 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।





आयुष्मान की फिल्म से होगा मुकाबला
रिलीज डेट सामने आते ही ‘गनमास्टर G9’ के साथ एक और बॉक्स ऑफिस टकराव तय हो गया है। इमरान की फिल्म का सामना आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ से होगा, जो 27 नवंबर को ही रिलीज होने वाली है।
आवारापन 2 के बाद एक्शन अवतार
14 अगस्त को रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ का क्लैश सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से हुआ था। अब अपनी अगली फिल्म में इमरान एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म से दर्शकों को खास उम्मीदें हैं।
जेनेलिया और अपारशक्ति भी अहम भूमिका में
‘गनमास्टर G9’ की स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। तीनों की जोड़ी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही है।
फिर साथ आए इमरान-हिमेश-आदित्य
फिल्म की सबसे खास बात इमरान हाशमी, हिमेश रेशमिया और आदित्य दत्त की तिकड़ी का दोबारा साथ आना है। इससे पहले तीनों ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘दिल दिया है’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। हिमेश के गानों और इमरान की स्क्रीन मौजूदगी की यह जोड़ी दर्शकों को पुरानी यादों से जोड़ सकती है।
