महानायक अमिताभ बच्चन को देखने उमड़ी फैंस की भीड़, अमिताभ ने कहा निशब्द हूं मैं इस अद्भुत प्रेम से

अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के बाहर रविवार को फैंस की भारी भीड़ उमड़ी, बिग बी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और प्रशंसकों के प्यार के प्रति आभार जताया

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ के बाहर रविवार को फैंस की भारी भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी। अमिताभ बच्चन को देखने पहुंचे उनके फैंस मोबाइल से उनकी तस्वीरें खींच रहे थे और उनकी वीडियो भी बना रहे थे। अमिताभ बच्चन भी हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन कर रहे थे। इससे संबंधित तस्वीरें अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं। अपने प्रशंसको के प्रति आभार प्रकट करते हुए अमिताभ ने कहा है कि निशब्द हूं मैं इस अद्भुत प्रेम से। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन साल 1982 से चली आ रही अपनी परंपरा के अनुसार हर रविवार अपने घर के बाहर आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। इस बंगले में अमिताभ बच्चन को देखने के लिए दूर-दूर से उनके प्रशंसक इकट्ठा होते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।