भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत और बिगड़ी

भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की हालत बिगड़ी, बीपी 84/39 पहुंचा। सीने में दर्द, चक्कर, सांस लेने में परेशानी और कमजोरी बढ़ी, फिर भी हड़ताल जारी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। 15 अगस्त के बाद से उनकी तबीयत में लगातार गिरावट देखी जा रही है और बीपी दिन-प्रतिदिन कम हो रहा है। वे सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। सोमवार को जांच के दौरान उनका BP 84/39 mmHg दर्ज किया गया। इसके साथ ही सीने में दर्द, चक्कर, सांस लेने में परेशानी और शरीर में बढ़ती कमजोरी की शिकायत है। जांच के दौरान शरीर में कीटोन की मात्रा भी पाई गई है। सदर अस्पताल में लगातार एक्स-रे, रक्त जांच, शुगर जांच सहित अन्य आवश्यक मेडिकल जांचें की जा रही हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अन्य जांच भी जारी हैं। लगातार मेडिकल जांच और इलाज के बावजूद उनकी भूख हड़ताल जारी है। स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होती जा रही है और शरीर में कमजोरी लगातार बढ़ रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।