Latest Newsझारखंडपार्किंग के नाम पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों से मनमाना वसूली,...

पार्किंग के नाम पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों से मनमाना वसूली, परेशानी को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Birsa Munda Airport: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) में पार्किंग (Parking) संचालक यात्रियों से मनमाना राशि वसूल रहा है।

इसके कारण यात्री परेशान हैं और एयरपोर्ट प्रबंधन से इसकी शिकायत के बाद भी उसकी कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

प्रकाश गुप्ता नाम के व्यक्ति का कहना है कि बुधवार को वह कार से एयरपोर्ट गए थे। उनका पुत्र बेंगलुरु से आने वाला था। वह शाम 7.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे।

उन्हें पार्किंग एरिया में प्रवेश करने के लिए एक पचीं दी गई। विमान विलंब होने के कारण वह रात करीब 9 बजे अपने पुत्र को लेकर कार से पार्किंग के निकास द्वार पर पहुंचे।

वहां पार्किंग के कर्मियों ने उनसे 180 रुपये देने को कहा, जबकि वास्तव में पार्किंग चार्ज ₹30 है। बताने पर पार्किंग कर्मी ने कहा कि एक घंटा का 90 रुपये चार्ज है। एक घंटा से एक मिनट भी अधिक होने पर दोगुना चार्ज लगेगा।

इस बीच दूसरा कर्मी कार की चाभी निकालने की कोशिश करने लगा। इसके बाद उन्होंने 180 रुपये का भुगतान कर दिया। गुप्ता ने कहा कि एयरपोर्ट में सभी जगह पर सीसीटीवी लगा हुआ है, लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद धीरज साहू

रांची : राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया एकात्म मानववाद का मंत्र : आदित्य साहू

रांची : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी...

महाशिवरात्रि पर्व पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा-...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खबरें और भी हैं...