अर्जुन मुंडा ने सिमडेगा में किया 30 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda) ने शुक्रवार को सिमडेगा में 30 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर सिमडेगा आए हैं। गरजा के निकट एकलव्य विद्यालय भवन (Eklavya School Building) का उद्घाटन अर्जुन मुंडा ने किया। मौके पर परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया गया।

अर्जुन मुंडा ने किया वृक्षारोपण

उपायुक्त एवं SP ने पुष्प गुच्छ देकर मुंडा का स्वागत किया। मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड में एकलव्य विद्यालय खोला जाएगा, ताकि CBSE पैटर्न पर ग्रामीण इलाके के बच्चों को भी शिक्षा मिल सके।

शिक्षा के अधिकार के तहत केंद्र सरकार (Central government) ने इसकी पहल की है। विद्यालय भवन के उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में है अर्जुन मुंडा ने वृक्षारोपण किया। इसके बाद वह समाहरणालय दिसा की बैठक में भाग लेने के लिए चले गए।

Share This Article