खेलझारखंड

उभरती तीरंदाज दीप्ति को रांची रेल मंडल ने सौंपा नियुक्ति पत्र, जूनियर क्लर्क के पद नियुक्त

रांची: जूनियर और सीनियर स्तर पर एक-एक बार नेशनल चैंपियन रह चुकी और इसी माह कोलंबिया में होने वाली तीरंदाजी वल्र्ड कप स्टेज 4 के लिए भारतीय टीम में चुनी गई झारखंड की तीरंदाज दीप्ति कुमारी (Jharkhand archer Deepti Kumari) को रांची मंडल में नियुक्त किया गया है।

उन्हें रांची मंडल के रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता (Railway Manager Pradeep Gupta) ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। रांची जिले के जोन्हा की रहने वाली यह उभरती खिलाड़ी दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल के कार्मिक विभाग में जूनियर क्लर्क के पद पर नियुक्त की गयी हैं। वह रिकर्व महिला तीरंदाजी स्पर्धा के लिए खेलती हैं।

रेलवे करता है हर खिलाड़ी को प्रोत्साहित

बताते चलें कि रांची रेल मंडल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा ही बेहतर कदम उठाती रही है। विभिन्न खेलों के कई खिलाड़ी इस मंडल में कार्यरत है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी भी शामिल है।

हाल ही में राष्ट्रीय चैंपियन बनीं तीरंदाज दीपिका कुमारी को रांची मंडल कार्यालय (Ranchi Divisional Office) में नियुक्ति पत्र दिया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, कोचिंग डिपो अधिकारी सह मंडल क्रीड़ा अधिकारी राजीव राशिक, दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संघ रांची के समन्वयक प्रशांत मुखर्जी दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संघ रांची के महासचिव ओम प्रकाश ठाकुर उपस्थित रहे। बता दें कि झारखंड के बहुत से खिलाड़ियों को रेलवे (Railway) ने अपने यहां अवसर प्रदान किया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker