रांची : नई दिल्ली में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) कॉन्क्लेव 2026 में अर्जुन मुंडा सहभागी बने। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में जापान में आयोजित एशियाई खेल 2026 में भारत के प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा के साथ लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में भारत की मजबूत और प्रभावशाली भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारियों एवं रणनीतियों पर सार्थक मंथन हुआ।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, महान एथलीट पी. टी. उषा, भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा जी सहित देश के प्रतिष्ठित खिलाड़ी, विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं खेल जगत की अनेक विशिष्ट हस्तियां उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी तक सीमित नहीं, बल्कि विश्व खेल पटल पर भारत की पहचान एक सशक्त खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।



