बारिश के कारण अभ्यास में बाधा पड़ने के बावजूद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार हैं अरशद: कोच

खराब मौसम के बावजूद अरशद नदीम ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के भाला फेंक क्वालीफायर के लिए तैयार, नीरज चोपड़ा के साथ संभावित मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कराची: राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम स्विट्जरलैंड में खराब मौसम के कारण अच्छी तरह से अभ्यास नहीं कर पाए लेकिन लंबे समय से उनके कोच रहे सलमान बट ने कहा कि वह पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पाकिस्तान राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक एक भी पदक नहीं जीत पाया है और उसकी उम्मीद अरशद पर टिकी है। अरशद का हाल का प्रदर्शन हालांकि अच्छा नहीं रहा तथा वह इस महीने की शुरुआत में स्विट्जरलैंड में ल्यूसर्न सिल्वर मीट में नौवें स्थान पर रहे थे। वह परिस्थितियों से वाकिफ होने के लिए काफी पहले ग्लास्गो पहुंच गए थे और 30 जुलाई को होने वाले क्वालीफायर के लिए तैयार हैं। बट ने पीटीआई को फोन पर बताया, ‘‘बारिश के कारण अरशद को स्विट्जरलैंड में खेली गई प्रतियोगिता से पहले ठीक से तैयारी करने का मौका नहीं मिला और उसे गीली सतह की स्थितियों से सामंजस्य बिठाने में संघर्ष करना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब वह ग्लास्गो की परिस्थितियों के अनुकूल हो रहा है। वह क्वालीफायर के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस प्रतियोगिता में फिर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है।’’ ल्यूसर्न में अरशद का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 78.47 मीटर रहा, जो पिछले कुछ वर्षों में उनका सबसे खराब प्रदर्शन था। उन्होंने 2022 में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर स्वर्ण पदक जीता था। चोपड़ा इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं तथा उनके और अरशद के बीच मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।