न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल पद के लिए भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार सरिता कोमाटिरेड्डी ने मध्यावधि चुनावों में अपनी हार स्वीकार कर ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थित कोमाटिरेड्डी ने कहा कि जनसेवा का अर्थ लोगों की सेवा करना है, न कि प्रसिद्धि या व्यक्तिगत लाभ पाना।



